Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 01:58 PM
गांव खडूर में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
मक्खू (अकालियांवाला/धंजू) : गांव खडूर में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव खडूर नजदीक भटिंडा से आ रही बोलैरो गाड़ी की अमृतसर से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलैरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान भटिंडा के हरदीप सिंह, अर्जुन पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी संदोआ के तौर पर हुई है। घायल अमरेन्द्र सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी राजगढ़ को उपचार के लिए में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।