भयानक हादसे में पुलिस कर्मी व बच्चे सहित 5 लोगों की गई जान, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Edited By Mohit,Updated: 29 Oct, 2020 08:56 AM

road accident 5 deaths

देर सायं बठिंडा के गांव कोटश्मीर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस...............

बठिंडा (विजय): देर सायं बठिंडा के गांव कोटश्मीर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस के एक कर्मचारी, एक बच्चे सहित 5 लोगों की जान गई। जानकारी अनुसार कार सवार बठिंडा से मानसा की ओर जा रहे थे, आगे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हुई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों की जान चली गई। 

PunjabKesari

दुर्घटना पराली के धुएं के कारण हुई क्योंकि सड़क के दोनों ओर कुछ लोगों ने पराली जला रखी थी और धुआं सड़क पर फैला हुआ था जिस कारण यह हादसा हुआ। प्राथमिक जानकारी अनुसार गांव धनसिंह खाना का पुलिस कर्मी हरजीत सिंह की मौत हो गई जबकि अन्य लोग मानसा के गांव झनीर के रहने वाले थे। सहारा जन सेवा व नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया जबकि 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। 

PunjabKesari

थाना कोटफत्ता पुलिस व कोटश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने हादसे की जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!