शिमला घूमने गए 3 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर घायल

Edited By Vaneet,Updated: 13 Jun, 2019 10:04 PM

road accident

गर्मी की छुट्टियों दौरान शिमला घूमने गए भादसों के 2 नौजवानों...

भादसों(अवतार,हरदीप): गर्मी की छुट्टियों दौरान शिमला घूमने गए भादसों के 2 नौजवानों समेत एक अन्य नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार पिंजोर नजदीक नानकपुर में बोलैरो गाड़ी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 नौजवानों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक नौजवानों में भादसों शहर का 18 वर्षीय नौजवान दिशांत शर्मा व 20 वर्षीय सोमनाथ था। तीसरा नौजवान करनाल का था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 6 नौजवानों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। 

पीड़ित परिवारों से मिली जानकारी अनुसार भादसों के दिशांत शर्मा, सोमनाथ, विक्की, दीपा रामगढ़ और काला नाम के नौजवान अपने साथी विक्की के कस्बा रेणुका जी रहते अपने रिश्तेदारों के साथ बीती 11 जून को शिमला घूमने गए थे। वहां से 12 जून की रात 11 बजे वापस आने के लिए चल पड़े। आज सुबह 4 बजे के करीब जैसे ही पिंजोर नजदीक गांव नानकपुर पहुंचे तो उनकी बोलैरो गाड़ी की टक्कर के साथ टक्कर हो गई। इस दर्दनाक खबर से भादसों इलाके में शोक की लहर है। मृतक अपने परिवारों के इकलौते वारिस थे। इस दुखांत के साथ शहर का समूचा बाजार बंद रहा। दिशांत और सोमनाथ का भादसों के शमशानघाट में इकट्ठे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!