संशोधित ए.पी.एम.सी. एक्ट को रद्द करने के लिए विशेष विस सत्र बुलाएं कैप्टन : सुखबीर

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2020 09:12 AM

revised apmc captain should call special session to cancel the act sukhbir

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से कहा कि वे 2017 के संशोधित राज्य कृषि उत्पाद बाजार कमेटी (ए.पी.एम.सी.) अधिनियम को रद्द करने के लिए तत्काल विशेष विधानसभा का सैशन बुलाएं।

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से कहा कि वे 2017 के संशोधित राज्य कृषि उत्पाद बाजार कमेटी (ए.पी.एम.सी.) अधिनियम को रद्द करने के लिए तत्काल विशेष विधानसभा का सैशन बुलाएं। मुख्यमंत्री को मगरमच्छ के आंसू बहाकर किसानों को मूर्ख बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए जबकि पंजाब के इसी कानून के लेखक वह स्वयं हैं तथा वे अपने किसान विरोधी अधिनियम के साथ खड़े हैं।

सुखबीर ने कहा कि कैप्टन किसानों और पंजाब के खेत मजदूरों को बताएं कि राज्य ए.पी.एम.सी. अधिनियम-2017 को रद्द करने से इंकार क्यों कर रहे हैं। जिसे मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपने ही राज्य में लागू किया है। सुखबीर ने कहा कि विशेष विधानसभा सैशन में कृषि अध्यादेशों को तैयार करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा होनी चाहिए जो हाल ही में विधेयक बने हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उस उच्चाधिकार प्राप्त समिति के सदस्य थे जिसने अध्यादेशों को तैयार किया और यहां तक कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को मुम्बई में कमेटी की मीटिंग में भाग लेने के लिए भी भेजा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!