Edited By Mohit,Updated: 26 Jan, 2019 04:05 PM
आज देशभर में बड़ी धूम-धाम से 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसके चलते जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जालंधरः आज देशभर में बड़ी धूम-धाम से 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसके चलते जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कुमार शर्मा व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे और उन्होंने पुलिस, अर्ध सैनिक बलों, एनसीसी की टुकड़ियों से सलामी ली।
अपने संबोधन में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और बताया कि पंजाब में महिलाओं के लिए बराबरी का हक दिलाया गया है। उन्होंने बच्चों के सेहतमंद होने की कामना भी की।