Edited By Anjna,Updated: 18 Jan, 2019 01:45 PM
जिला प्रशासन की तरफ से गणतंत्र दिवस समागम की तैयारियां पूरे जोरों से की जा रही हैं। इस कड़ी में ए.डी.सी. (विकास) रविन्दर सिंह की तरफ से समूह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
अमृतसर (नीरज): जिला प्रशासन की तरफ से गणतंत्र दिवस समागम की तैयारियां पूरे जोरों से की जा रही हैं। इस कड़ी में ए.डी.सी. (विकास) रविन्दर सिंह की तरफ से समूह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
इस मौके पर ए.डी.सी. रविन्दर सिंह ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समागम में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से तिरंगा लहराने की रस्म को पूरा किया जाएगा साथ ही अलग-अलग विभागों की तरफ से शानदार झाकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
इसमें सेहत विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, पावर कार्पोरेशन, पशु पालन, मिल्कफैड, तंदुरुस्त पंजाब, घर-घर रोजगार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर झाकियां निकाली जाएंगी। जलियांवाला बाग कांड से संबंधित भी झांकी पेश की जाएगी।