Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2018 11:35 PM
शहर के महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब कार की चपेट में आने से रेहड़ी पर कबाड़ लेकर जा रहा दंपति घायल हो गया। दंपति जयकिशन व गीता देवी पिपलावालां से कबाड़ का सामान ले बुल्लाबाड़ी जा रहे थे।
होशियारपुर(अमरेन्द्र):शहर के महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब कार की चपेट में आने से रेहड़ी पर कबाड़ लेकर जा रहा दंपति घायल हो गया। दंपति जयकिशन व गीता देवी पिपलावालां से कबाड़ का सामान ले बुल्लाबाड़ी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के जोरदार टक्कर लगने से दंपति हवा में काफी ऊंचाई तक उछलकर बीच सड़क पर गिरने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल ही हादसे की सूचना थाना मॉडल टाऊन व एमरजैंसी वैन 108 को दे दी। सूचना मिलते ही दोनों ही घायलों को तत्काल ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसास्थल पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
बिहार के वैशाली का हैं घायल दंपति
हादसास्थल पर घायल दंपति जयकिशन व गीता देवी के दामाद रंजीत साहनी ने पुलिस को बताया कि हम लोग बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं व पिछले काफी सालों से बुल्लावाड़ी के नजदीक झुग्गी में रहते हुए कबाड़ का काम करते हैं। टक्कर के समय रेहड़ी को 65 वर्षीय जयकिशन साहनी चला रहा था व उसकी पत्नी गीता देवी कबाड़ पर बैठी हुई थी। हादसे के समय वह भी अपनी रेहड़ी से कबाड़ ले जा रहा था। पीछे से किसी कार के टक्कर लगने से जहां मेरे सास व ससुर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं वहीं उसे भी चोटें लगी हैं।
पुलिस कर रही तहकीकात
मौके पर पहुंची थाना मॉडल टाऊन पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा मामले की जांच की जा रही है। रेहड़ी को किस कार ने टक्कर मारी है पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है।