Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 03:51 PM
गंव जैतपुर निवासी सीनियर सिटीजन गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को चब्बेवाल में एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. से अपने पंजाब .....
होशियारपुर(अश्विनी): गंव जैतपुर निवासी सीनियर सिटीजन गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को चब्बेवाल में एस.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. से अपने पंजाब नैशनल बैंक के खाता से 3700 रुपए निकलवाने के लिए कार्ड डाला तो ए.टी.एम. से राशि तो बाहर न आई लेकिन विदड्राल की स्लिप मिल गई।
उसने बताया कि मैंने इस संबंध में बैंक में पासबुक आपडेट करवाई तो इसमें भी मेरे खाते से 3500 रुपए की राशि डैबिट दिखाई गई। मेरे यह बताने पर ए.टी.एम. से पैसे नहीं निकले थे तो मेल पर शिकायत भेजने के लिए कहा गया कि पैसे दोबारा खाते में आ जाएंगे। गुरदेव सिंह ने बताया कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी उनके खाते में पैसे वापस नहीं आए। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से गुहार लगाई है कि यह राशि उसके खाते में वापस डाली जाए। इस अवसर पर लेबर पार्टी भारत के प्रधान जय गोपाल धीमान भी उनके साथ थे।