पंजाब के किसानों पर बोले हुए शब्द वापिस ले केजरीवालः रवनीत बिट्टू

Edited By Mohit,Updated: 02 Nov, 2018 04:47 PM

ravneet bittu kejriwal ludhiana

बीते दिन पहले चंडीगढ़ दौरे के दौरान केजरीवाल की तरफ से पंजाब के किसानों के खिलाफ दिए बयान पर भड़कते हुए संसद मैंबर रवनीत बिट्टू ने कहा है कि केजरीवाल अपने शब्द वापिस ले, नहीं तो पंजाब आने पर उनका घिराव किया जाएगा और वह खुद सबसे आगे खड़े होंगे।

लुधियाना (अभिषेक): बीते दिन पहले चंडीगढ़ दौरे के दौरान केजरीवाल की तरफ से पंजाब के किसानों के खिलाफ दिए बयान पर भड़कते हुए संसद मैंबर रवनीत बिट्टू ने कहा है कि केजरीवाल अपने शब्द वापिस ले, नहीं तो पंजाब आने पर उनका घिराव किया जाएगा और वह खुद सबसे आगे खड़े होंगे।

रवनीत बिट्टू यहां कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशू के साथ सड़कों के उदघाटन समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पराली के मुद्दे पर पंजाब के किसानों के खिलाफ घटिया ब्यानबाजी की है। उन्होंने आगे कहा कि वह केजरीवाल की तरफ से बोले गए शब्दों के सख्त खिलाफ हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब के किसानों की ओर से पराली को आग लगाई जाती है, जिसका धुआं दिल्ली तक पहुंच रहा है। उन्होंने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को पंजाब के किसानों को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!