Edited By swetha,Updated: 03 Mar, 2019 12:31 PM
पंजाब डैमोक्रेटिक अलांयस,अकाली दल टकसाली तथा आप के बीच चल रहे जोड़-तोड़ पर लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने टिप्पणी करते कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो ऐसे नेता नया चुनाव चिह्न तथा झंडा ढूंढते हैं। चुनावों के बाद यह बिखर जाते हैं।
लुधियानाःपंजाब डैमोक्रेटिक अलांयस,अकाली दल टकसाली तथा आप के बीच चल रहे जोड़-तोड़ पर लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने टिप्पणी करते कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो ऐसे नेता नया चुनाव चिह्न तथा झंडा ढूंढते हैं। चुनावों के बाद यह बिखर जाते हैं।
अब भी श्री आनंदपुर साहिब सीट को लेकर बसपा तथा टकसालियों के बीच पैदा हुए मतभेद ने इन्हें डैमोक्रेटिक फ्रंट से अलग कर दिया है। उन्होंने एयरफोर्स पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वापिसी पर भी खुशी प्रकट की। बिटू ने कहा कि देश के मुद्दे पर सभी पार्टियां एक हैं। हम राजनेता होने से पहले हिंदुस्तानी हैं।