मुंहबोले भाई की घिनौनी करतूत, जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 03 Mar, 2017 07:47 AM

rapist arrested

सिटी पुलिस ने अपने मामा की नाबालिग लड़की (बहन) के साथ दुष्कर्म करने वाले कथित वकील को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया, जहां से अदालत ने वकील को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

संगरूर (बावा): सिटी पुलिस ने अपने मामा की नाबालिग लड़की (बहन) के साथ दुष्कर्म करने वाले कथित वकील को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया, जहां से अदालत ने वकील को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना सिटी इंचार्ज इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह टिवाना ने बताया कि जैल पोस्ट अजीत नगर के इंचार्ज बलजिंद्र सिंह चट्ठा द्वारा वकील को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया था और आज सी.जे.एम. मैडम दीपिका की अदालत में पेश किया।

अदालत की तरफ से उसको 16 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेशानुसार लड़की का आज स्थानीय सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को एक नाबालिग लड़की के घर से गायब होने संबंधी सिटी पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था और कुछ दिन बाद पुलिस की तरफ से लड़की को ढूंढ लिया गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान उक्त लड़की ने बताया कि उसका धर्म भाई जो कि वकील है, उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!