अदालत में मदद के बहाने महिला से बढ़ाया मेल-जोल, फिर घर पर आकर किया शर्मनाक काम

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2022 12:19 PM

rape with women

पति के साथ चल रहे तलाक केस में अदालत में मदद के बहाने मेलजोल बढ़ाया, फिर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

लुधियाना(राज): पति के साथ चल रहे तलाक केस में अदालत में मदद के बहाने मेल जोल बढ़ाया, फिर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दोबारा घर पर आकर महिला के साथ दुष्कर्म किया व विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब किराएदार बीच-बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी जस्सी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है जिसके लिए वह अक्सर अदालत जाया करती थी। वहां पर उसे जस्सी नामक व्यक्ति मिला था जिसने उसकी सहायता का भरोसा दिलाया। इस पर वे रूटीन में मिलने लगे थे और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसी दौरान वह उसे अपने शिमलापुरी घर में काम का बहाना लगाकर ले गया था और वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं वह उसे डरा धमकाकर अक्सर इस तरह से शारीरिक संबंध बनाता था। उसने 2 अगस्त को भी अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह उसका लगातार विरोध कर रही थी। एक दिन वह उसके घर आया और उसके द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने लगा, तब बीच-बचाव में आए किराएदार से मारपीट भी की व उसका मोबाइल छीनकर ले गया। यही नहीं उक्त व्यक्ति उसे जान से मार देने की धमकियां भी दे रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!