पहले FB के जरिए प्रेम जाल में फंसाई नाबालिगा, फिर किया यह कारनामा

Edited By Vatika,Updated: 29 Jan, 2021 02:50 PM

rape with minor girl by married man

फेसबुक के जरिए आंध्र प्रदेश के विजयबाड़ा जिले की एक नाबालिग युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला रामा मंडी निवासी विवाहित लड़का उसे वहां से भगाकर जालंधर ले आया।

जालंधर(महेश): फेसबुक के जरिए आंध्र प्रदेश के विजयबाड़ा जिले की एक नाबालिग युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला रामा मंडी निवासी विवाहित लड़का उसे वहां से भगाकर जालंधर ले आया। आंध्र प्रदेश की पुलिस युवती को उसके चुंगल से बचाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर पहुंची हुई है। 

पुलिस के 3-4 मुलाजिमों के साथ युवती का भाई भी आया हुआ है। यह सभी दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी में ठहरे हुए हैं। वहीं जांच में पता चला है कि रामा मंडी निवासी आरोपी युवक की आयु 32-33 साल की है और वह शादीशुद्धा है। उसके 2 बच्चे भी हैं जो कि अपनी मां के साथ रामा मंडी में रहते हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आंध्र प्रदेश की युवती को फेसबुक के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले युवक के खिलाफ कुछ साल पहले एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस भी दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। अभी भी यह केस माननीय अदालत में विचाराधीन है। 

आरोपी तक पहुंचने के लिए आंध्र प्रदेश से आई पुलिस पार्टी का लोकल पुलिस भी पूरा साथ दे रही है। कई बार पुलिस ने उसके घर समेत अन्य कई संदिग्ध स्थानों पर रेड की है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने को लेकर थाना विजयबाड़ा की पुलिस ने 18 जनवरी को केस भी दर्ज कर लिया था। युवती 14 जनवरी से अपने घर से गायब है। यह भी जानकारी मिली है कि युवती घर से आरोपी के साथ भागने के समय अपने साथ 30 से 40 ग्राम सोने के गहने तथा हजारों की नकदी भी ले गई थी। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में कहा कि उसका पति कई दिन से अपने घर में नहीं आया, जिसके चलते उसे उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने आज आरोपी के कई रिश्तेदारों के घरों में भी उसकी तलाश में रेड की है।
 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!