मकान मालिक की बेटी को बनाया हवस का शिकार

Edited By Updated: 16 Dec, 2016 01:44 PM

rape with minor girl

ग्यासपुरा के अंबेदकर नगर में हुई एक शर्मनाक घटना में युवक ने अपने ही मकान मालिक की 10 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

लुधियाना (कुलवंत): ग्यासपुरा के अंबेदकर नगर में हुई एक शर्मनाक घटना में युवक ने अपने ही मकान मालिक की 10 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पता चलने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्की (25) के रूप में हुई।  पुलिस को दिए बयान में बच्ची के पिता ने बताया कि वो फैक्टरी में मजदूर है। घर का ऊपरी हिस्सा उसने किराए पर दे रखा है। वीरवार शाम को आरोपी उसकी बेटी को घुमाने के बहाने ले गया। लोगों ने उसे बताया कि उसकी बेटी लहूलुहान अवस्था में रो रही है। 

 

जिसके बाद वह अपनी बेटी के पास पहुंचा तो उसने बताया कि आरोपी उसे मकान के पिछली तरफ खेतों में ले गया। सुनसान जगह पर उसने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बच्ची के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वो लहुलुहान हो गई। शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। जिसे लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बच्ची का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!