Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 01:28 PM
हवस में अंधे हुए व्यक्ति ने 60 वर्षीय वृद्धा को जबरन कमरे में बंद करके अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ फोकल प्वाइंट की पुलिस ने 24 दिन बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
लुधियाना(पंकज): हवस में अंधे हुए व्यक्ति ने 60 वर्षीय वृद्धा को जबरन कमरे में बंद करके अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ फोकल प्वाइंट की पुलिस ने 24 दिन बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
3 शादीशुदा बेटों व 7 पौत्रे-पौत्रियों वाली पीड़िता ने अपने साथ घटी दास्तां सुनाते हुए बताया कि वह और उसके लड़के साइकिल के पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी में काम करते हैं। 17 जुलाई को वह छुट्टी के कारण परिवार सहित मोगा गई थी। अगले दिन वह अकेली ही फैक्टरी में जाने के लिए अपने घर पहुंची। रात 12.30 बजे के करीब आरोपी महावीर सिंह होशियारपुर, जोकि साथ वाले कमरे में रहता है, उसे घसीटकर अपने कमरे में ले गया व बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने रातभर उसके साथ हवस मिटाई व सुबह 5 बजे उसे छोड़कर भाग गया।
इससे पहले कि वह किसी को इस बारे बताती उसकी रिश्तेदारी में बच्चे की मौत हो गई, जिस कारण उसे वहां जाना पड़ा। वापस आने पर उसने परिवार को अपने साथ हुई घटना संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने मामला पुलिस के समक्ष पहुंचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को पकडने के बाद शाम को छोड़ दिया व उसका मैडीकल भी नहीं करवाया। उधर, जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।