Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2026 04:56 PM

थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने करीब 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फरीदकोट (राजन): नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने करीब 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित लड़की फरीदकोट के एक स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत में बताया गया है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग युवक से हुई थी। शिकायत के मुताबिक 5 अगस्त को उक्त युवक कथित तौर पर पीड़ित लड़की को स्कूल समय के दौरान अपने एक दोस्त के घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने लड़की की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत मिलने के बाद एस.आई. हरजिंदर कौर के नेतृत्व में थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग युवक के खिलाफ बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here