3 साल संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा पड़ोसी, दुष्कर्म का केस दर्ज

Edited By Anjna,Updated: 26 Feb, 2019 07:30 AM

rape case

संतोखपुरा के साथ सटे भगतपुरा में 3 साल के अफेयर के बाद शादी से मुकरने वाले युवक के खिलाफ थाना-8 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक-युवती दोनों के घर पास-पास ही हैं।

जालंधर (स.ह.): संतोखपुरा के साथ सटे भगतपुरा में 3 साल के अफेयर के बाद शादी से मुकरने वाले युवक के खिलाफ थाना-8 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक-युवती दोनों के घर पास-पास ही हैं। फिलहाल युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

ए.एस.आई. किशोर कुमार ने बताया कि भगतपुरा के रहने वाले अनिल कुमार का कुछ समय से पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था। वह उसे शादी करने की बात करता था। इसी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। लड़की जब भी शादी करने की बात करती तो वह टालमटोल करने लगता, लेकिन कुछ दिन पहले अनिल शादी करने से मुकर गया। लड़की ने इस बारे अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी अनिल व उसके परिवार से बात की, लेकिन बात न बनती देख लड़की के परिजनों ने थाना-8 की पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच के बाद अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा अधीन केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अनिल घर से फरार है और उसकी तलाश में रेड की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!