Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2018 01:35 PM
फगवाड़ा में घटी शर्मनाक घटना में 12 वर्ष आयु की बताई जाती गरीब घर की एक प्रवासी अबोध बालिका के साथ उसके परिवार को भलीभांति जानने वाले एक परिचित युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में घटी शर्मनाक घटना में 12 वर्ष आयु की बताई जाती गरीब घर की एक प्रवासी अबोध बालिका के साथ उसके परिवार को भलीभांति जानने वाले एक परिचित युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस थाना सिटी के एस.एच.ओ. जतिन्द्रजीत सिंह ने घटे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म रेलवे स्टेशन फगवाड़ा के पास हुआ है। इसकी जानकारी खुद पीड़ित बालिका ने पुलिस थाना सिटी को दी है। उन्होंने बताया कि क्योंकि उक्त दुष्कर्म रेलवे पुलिस के क्षेत्र में हुआ है। इसलिए इस प्रकरण की जांच व पुलिस मामला दर्ज करने के लिए रेलवे पुलिस फगवाड़ा को पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है।
पीड़िता सुप्रिया (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके परिवार के एक परिचित युवक जो उनके घर में लंबे समय से आता-जाता रहा है, ने शराब के नशे में धुत हो रेलवे स्टेशन फगवाड़ा की झाडियों के पास दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता नेत्रहीन हैं व वह उनके साथ घर में अकेली रहती है। पुलिस जांच जारी है।