Edited By Anjna,Updated: 27 May, 2018 09:18 AM
मालेरकोटला निवासी मुस्लिम लड़की ने शहर के प्रमुख शिअद नेता पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। यहां चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस दौरान लड़की ने मामले में शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि लड़की ने जिस...
चंडीगढ़(भुल्लर): मालेरकोटला निवासी मुस्लिम लड़की ने शहर के प्रमुख शिअद नेता पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। यहां चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस दौरान लड़की ने मामले में शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि लड़की ने जिस नेता पर आरोप लगाए हैं वह भी मुस्लिम समुदाय से संबंधित है।
पीड़िता ने बताया कि उक्त शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 5 मई, 2018 को जिला संगरूर के एस.एस.पी. और डी.एस.पी. मालेरकोटला को शिकायत दी थी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ नहीं मिलता देख डी.जी.पी. के पास फरियाद लेकर गई तो केस आई.जी. रेंज पटियाला को भेज दिया। इसके बाद सबूतों के बावजूद पर्चा दर्ज नहीं किया गया।
लड़की ने आरोप लगाया कि अब शिअद नेता के समर्थक जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं जिसके चलते वह छिप-छिप कर रह रही है। यही नहीं सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी वायरल की जा रही हैं। वह इस संबंध में आई.जी. साइबर क्राइम को भी शिकायत कर चुकी है।