Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 11:07 AM
एडीशनल सैशन जज डा. रजनीश की अदालत द्वारा दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया गया। बरी किए व्यक्ति की पहचान विक्की पुत्र मनजीत सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर पटियाला के तौर पर हुई।
पटियाला (बलजिन्द्र): एडीशनल सैशन जज डा. रजनीश की अदालत द्वारा दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया गया। बरी किए व्यक्ति की पहचान विक्की पुत्र मनजीत सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर पटियाला के तौर पर हुई। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आशा रानी निवासी बाबा जीवन सिंह नगर की शिकायत पर 16 अप्रैल को 366, 367, 342 और 506 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया था।
अदालत में बचाव पक्ष के वकील की ओर से पेश की गई दलीलों से सहमत होते हुए अदालत की तरफ से विक्की को बरी कर दिया गया। शिकायतकत्र्ता का कहना था कि कथित दोषी 22 फरवरी को उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर आई और अपने परिवार को सारी जानकारी दी।