Edited By swetha,Updated: 01 Jul, 2019 08:21 AM
आज के समय में इन्सान किस कदर गिर गया है इसकी मिसाल मिली मलोट उप मंडल में, जब एक व्यक्ति पर उसकी सगी बहन ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लंबी/मलोट (जुनेजा): आज के समय में इन्सान किस कदर गिर गया है इसकी मिसाल मिली मलोट उप मंडल में, जब एक व्यक्ति पर उसकी सगी बहन ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कबरवाला पुलिस के पास एक 30 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके पिता की 22 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वे 3 बहन-भाई हैं जिनमें से एक भाई की मौत 6 साल पहले कैंसर से हो गई थी। उसका बड़ा भाई पिछले 9 सालों से मौका देखकर उसे हवस का शिकार बनाता रहा था। 2016 में उसके भाई का विवाह भी हो गया था। गत 25 जून को जब उसकी भाभी मायके गई हुई थी, उसके भाई ने मौका देखकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके भाई के विरूद्ध 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।