Edited By Mohit,Updated: 26 May, 2019 05:56 PM
पंजाब के संगरूर जिले के धुरी कस्बे में आज सुबह एक चार वर्षीय बच्ची से एक निजी स्कूल के बस कंडक्टर ने बलात्कार किया।
संगरूरः पंजाब के संगरूर जिले के धुरी कस्बे में आज सुबह एक चार वर्षीय बच्ची से एक निजी स्कूल के बस कंडक्टर ने बलात्कार किया। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल से लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार बच्ची के साथ स्कूल में ही घटना हुई। बच्ची को किसीने रोते हुए देखा जिसके बाद घटना का पता चला। उसे अस्पताल ले जाया गया।
जैसे ही खबर फैली अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में कस्बे में रोष प्रदर्शन के बाद शहर के पुलिस थाने का घेराव किया गया। बाद में पुलिस उपाधीक्षक मोहित अग्रवाल ने दावा किया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।