फ्रांस में जिस कॉलेज से पगड़ी पहनने पर निकाला था, अब वहीं बने डिप्टी मेयर
Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2020 11:08 AM
पगड़ी पहनने पर जिस सिख नौजवान को कॉलेज से निकाल दिया गया था वह अब फ्रांस के शहर बोबीगिनी....
गुरदासपुर(विनोद): पगड़ी पहनने पर जिस सिख नौजवान को कॉलेज से निकाल दिया गया था वह अब फ्रांस के शहर बोबीगिनी के डिप्टी मेयर चुने गए हैं। जानकारी मुताबिक रणजीत सिंह गोराया नाम का यह सिख नौजवान गुरदासपुर के गांव सेखा का रहने वाला है। उसके डिप्टी मेयर बनने की खबर मिलने पर बाद सभी गांव में खुशी की लहर है।
रणजीत सिंह ने सोबन यूनिवर्सिटी से कानून विषय की पढ़ाई की है और सिखज ऑफ फ्रांस संस्था का प्रधान भी है। इस मौके रणजीत सिंह ने मेयर अदुल सैदी और मतदान में उनका साथ देने वाले लोगों की धन्यवाद किया। बता दें कि पगड़ी बांधने पर उनको कॉलेज से निकाल दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने हौसला नहीं हारा, जिसके सदका वह फ्रांस के डिप्टी मेयर बने।