पार्टी विरोधी बयान देकर कांग्रेस की पीठ में छुुुरा न घोंपेः रंधावा

Edited By Vijay,Updated: 30 Sep, 2019 03:10 PM

randhawa speak against bajwa

कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी विरोधी बयान देने के खिलाफ चेतावनी दी है।

जालंधरः कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी विरोधी बयान देने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बाजवा को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे कांग्रेस को नुक्सान हो। 

'पंजाब केसरी' के साथ बातचीत करते हुए रंधावा ने कहा कि बाजवा कांग्रेस के सांसद है, लिहाजा उन्हें पार्टी का साथ देना चाहिए ना कि ऐसे बयान देकर पार्टी की पीठ में छुरा मारना चाहिए।  पिछले दिनों बाजवा ने कांग्रेस सरकार की अढ़ाई साल की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने अपनी तरफ से किए गए वायदे पूरे नहीं किए, जिसका खामियाजा पार्टी को उप चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाजवा खुद पंजाब कांग्रेस के प्रधान रह चुके है, इसके लिए उन्हें ऐसे बयान देना शोभा नहीं देते और उन्हें पार्टी के अनुशासन में रहकर चलना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!