Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 08:01 AM
पंजाब में 1984 में हुए दंगों में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने आज एक प्रैस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारें हमेशा से ही देश की एकता को बनाए रखने में अग्रसर रही हैं और कांग्रेस एक...
जालंधर(कमलेश): पंजाब में 1984 में हुए दंगों में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने आज एक प्रैस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारें हमेशा से ही देश की एकता को बनाए रखने में अग्रसर रही हैं और कांग्रेस एक सैक्यूलर पार्टी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब में बहुत कम समय में अपने वायदों को निभाना शुरू कर दिया है। सरकार ने सस्ती दर पर बिजली मुहैया कराने के वायदे को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों की कर्जा माफी को लेकर भी सरकार प्रयत्नशील है और इसी के तहत पहले कार्पोरेटिव बैंकों से लिए कर्ज माफ किए जा रहे हैं और इसके बाद बाकी के कर्ज माफ करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाकी राजनीतिक दलों को सरकार को कोसने की बजाय इतने शीघ्र काम करने के लिए सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए।