Edited By Updated: 20 May, 2017 09:15 AM
स्थानीय स्टैलको फाटक निकट हुए रामपुरा बस कांड में गंभीर जख्मी हुई एक महिला यात्री संतरो देवी निवासी रामपुरा फूल की शुक्रवार सुबह पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई।
रामपुरा फूल(रजनीश): स्थानीय स्टैलको फाटक निकट हुए रामपुरा बस कांड में गंभीर जख्मी हुई एक महिला यात्री संतरो देवी निवासी रामपुरा फूल की शुक्रवार सुबह पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। उक्त महिला यात्री की मौत के बाद इस हादसे में मरने वालों की गिनती 4 हो गई है।
गौर है कि शनिवार सायं 6.45 बजे के करीब भटिंडा से लुधियाना जा रही आर.टी.सी. कम्पनी की बस को रामपुरा स्थित स्टैलको फाटक निकट पहुंचने पर अचानक आग लग गई थी। इसी दौरान बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन के करीब यात्री जख्मी हो गए। जख्मियों में एक महिला यात्री संतरो देवी (50) पत्नी सुभाष कुमार वासी गांधी नगर रामपुरा फूल के 75 फीसदी तक झुलस जाने के कारण उसको पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। हादसे के करीब 6 दिन बाद शुक्रवार सुबह 2 बजे के करीब संतरो देवी की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई।