आग लगने से शादी वाले घर में मची भगदड़, लाखों का नुकसान
Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Mar, 2020 10:37 AM
संगरूर के शहर धुरी में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक शादी वाले घर में अचानक गैस सिलेंडर को आग लग गई।
संगरूर(राजेश कोहली): संगरूर के शहर धुरी में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक शादी वाले घर में अचानक गैस सिलेंडर को आग लग गई। सिलेंडर को आग लगने से आग चारों ओर फैल गई और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शादी वाले घर में ऐसी घटना घटने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पत्रकार को जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि 15 मार्च को घर में शादी के समारोह की तैयारी चल रही थी। समारोह में आने वाले रिश्तेदारों के लिए हलवाई मिठाइयां बना रहे थे। मिठाइयां बनाते समय अचानक सिलेंडर को आग लग गई। इस हादसे से घर में रखा शादी का ज्यादातर सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन करीब 4 लाख का सामान राख हो गया।