राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पटरी पर लौट रही हैं जिंदगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 01:05 PM

ram rahim rape case

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो अनियायियों के साथ बलात्कार करने के मामले में मिली 20 साल की सजा के एक दिन बाद

चंडीगढ़ः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो अनियायियों के साथ बलात्कार करने के मामले में मिली 20 साल की सजा के एक दिन बाद हरियाणा और पंजाब के हिंसा प्रभावित इलाकों में जीवन पटरी पर वापस लौट रहा है।   अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना की खबर नहीं है। 

दोनों राज्य अब भी हाई अलर्ट पर
सिरसा में किसी भी स्थान पर हिंसक घटना नहीं होने के बाद अधिकारियों ने सुबह सात बजे के बाद कर्फ्यू में 12 की ढील दी है। इससे पहले हरियाणा के पंचकूला और कैथल सहित अन्य शहरों से कर्फ्यू हटा लिया गया। डेरा का मुख्यालय सिरसा में ही है। डेरे के अनुयायी राम रहीम की दोष सिद्धि से पहले बड़ी संख्या में वहां जुटे थे।  पंजाब के जिन संवेदनशील जिलों भटिंडा, पटियाला और मोगा डेरा में अनियायियों की उपस्थिति बड़ी संख्या में थी, वहां अब जनजीवन बहाल हो रहा है। किसी भी तरह की हिंसा की घटना को रोकने के लिए दोनों राज्य अब भी हाई अलर्ट पर हैं। सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को पिछले शुक्रवार दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई थी।   

सी.एम. ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से खासतौर पर डेरा के अनुयायियों से अदालत द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करने की अपील के साथ ही राज्य में शांति बनाए रखने में लोगों से मदद की अपील की थी।  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल कानून-व्यवस्था की जानकारी देने के लिए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर से भेंट की थी। पंजाब और हरियाणा में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर लगाई गई पाबंदी आज हटाई दी गर्इ है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कल कहा था, "पिछले कुछ दिनों से पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूल और कॉलेज को खोलने का फैसला जिले
 के संबंधित अधिकारियों पर छोड़ा गया है।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!