Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 09:46 AM
भारत की बागडोर अब सक्षम, सजग, सुविज्ञ व दृढ़ संकल्पित हाथों में है। विश्व का कोई भी देश अब भारत को अपने दबाव में नहीं ले सकता।
जालंधर (राहुल): भारत की बागडोर अब सक्षम, सजग, सुविज्ञ व दृढ़ संकल्पित हाथों में है। विश्व का कोई भी देश अब भारत को अपने दबाव में नहीं ले सकता। हर क्षेत्र में सक्रियता के चलते भारत की विश्व मानचित्र पर उपस्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उक्त शब्द भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहे। उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी चीन ने जब दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो भारत ने खुले मन से उसका स्वागत किया, परंतु जब उसने हेकड़ी दिखाने का प्रयास किया तो भारत किसी दबाव में आने की बजाय उसी की भाषा में उत्तर देते हुए मुकाबले के लिए खड़ा हो गया है। यह सब तभी संभव हो पाया है जब देश की सत्ता सक्षम व सजग हाथों में है। भारत के चीन के विरुद्ध इस कदम को विश्व भर में समर्थन मिला है। अब हर भारतीय चीन की हेकड़ी निकालने के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर उसे आॢथक रू प से कमजोर करने के लिए सक्रिय हुआ है। पंजाब में इस लहर को पूरा समर्थन मिल रहा है।
देशभर में चल रहे स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न वर्गों द्वारा सामूहिक रूप से जागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चिकित्सक, अधिवक्ता (एडवोकेट), चार्टर्ड अकाऊंटैंट, शिक्षाविद्, उद्योगपति, मीडिया, युवा वर्ग, बाल वर्ग, महिला वर्ग, सैनिक, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, लेखक, कलाकार, श्रमिक, धर्मगुरु, इंजीनियर, बैंकर, पिं्रटर, बुद्धिजीवी, शिक्षण संस्थान, राजनीतिज्ञ, कृषक, गैर-सरकारी संस्थाओं व अन्य समूहों द्वारा अपने-अपने स्तर पर चीन की वस्तुओं के बहिष्कार, इससे उन्हें तथा देश को होने वाले लाभ व प्रभाव की चर्चा की जा रही है। इससे देश में एक नई जनक्रांति की शुरूआत हुई है। इससे स्वावलंबन व स्वाभिमान दोनों मजबूत होंगे। राठौर ने बताया कि इस संबंध में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें स्वदेशी के साथ-साथ देश की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा रही है।