Edited By Vaneet,Updated: 04 Jul, 2018 09:10 PM
पंजाब सरकार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री रजिंद्र कौर भट्ठल को पंजाब राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस नियुक्ति के साथ उनको कैबिनेट मंत्री का रैंक और रुतबा प्रदान किया गया है। पंजाब सरकार की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार...
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री रजिंद्र कौर भट्ठल को पंजाब राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस नियुक्ति के साथ उनको कैबिनेट मंत्री का रैंक और रुतबा प्रदान किया गया है। पंजाब सरकार की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के निर्देश पर वित्त विभाग की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन सारी प्रक्रिया अपनाने और इस पद के लिए उनकी योग्यता पर विचार करने के बाद जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार उनकी नियुक्ति उनके पद का प्रभार संभालने की तिथि से मानी जाएगी। उनकी नियुक्ति संबंधी विस्तृत शर्तें बाद में निर्धारित की जाएगी। पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार में पंजाब राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के दो पद थे जिनमें से एक पर प्रसिद्ध उद्योगपति रजिंदर गुप्ता नियुक्त थे और दूसरे पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर रजिंद्र भंडारी थे। भंडारी के इस्तीफे के बाद पंजाब राज्य योजना बोर्ड में एक पद खाली हो गया था जिसको अब भट्ठल की नियुक्ति से भरा गया है।