'इतनी गप मत मारो महाराज...', राजा वड़िंग ने घेरा मनप्रीत बादल, कसे तंज

Edited By Urmila,Updated: 10 Nov, 2024 03:02 PM

raja warring surrounded manpreet badal

पंजाब के पूर्व मंत्री और गिद्दड़बाहा से बीजेपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल के नौकरी की पेशकश वाले वायरल वीडियो पर सांसद राजा वड़िंग भड़क गए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व मंत्री और गिद्दड़बाहा से बीजेपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल के नौकरी की पेशकश वाले वायरल वीडियो पर सांसद राजा वड़िंग भड़क गए हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि मनप्रीत बादल सरेआम आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी गप न मारो महाराज, क्योंकि वोट डेढ़ साल बाद फिर आ जाएंगी, फिर आपको मुंह की खानी पड़ेगी।

वड़िंग ने कहा कि ऐसे गप मारने वाले लोगों से दूर रहें क्योंकि अगर कोई भी नौकरी निकलती है तो हर व्यक्ति को पहले आवेदन करना होगा और फिर भर्ती के दौरान उस व्यक्ति को तभी रखा जाएगा जब वह परीक्षा में पास हो जाएगा। वड़िंग ने मनप्रीत बादल पर जमकर तंज कसते कहा कि लोगों को बेवकूफ मत बनाइए क्योंकि आपका काम खत्म हो चुका है। पंजाब के लोग आप जैसे व्यक्तियों को मुंह नहीं लगाना चाहते।

मनप्रीत बादल का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि इन दिनों मनप्रीत बादल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जो भी 18 से 23 साल के नौजवान हैं उन्हें वह अलग-अलग विभागों में नौकरी दिला देंगे। वीडियो में मनप्रीत बादल कहते नजर आ रहे हैं कि आपके बच्चों को आई.टी.बीी.पी., सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ. में नौकरिया दिलवा देंगे। इसके अलावा रेलवे में नौकरी दिलाने की भी बात कर रहे हैं। मनप्रीत बादल ने एक लड़के से यहां तक ​​कह दिया कि जब तुम्हारा रोल नंबर आए तो आधी रात को भी उनके पास आ जाओ। इस वीडियो के वायरल होते ही सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ गया है और विभिन्न पार्टियों द्वारा मनप्रीत बादल का विरोध किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!