Edited By Mohit,Updated: 11 Jan, 2020 02:55 PM
हलका विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री.............
गिद्दडबाहा (चावला, बेदी): हलका विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मुलाकात की व शहर में अधूरे पड़े विकास के कार्यों बारे अवगत करवाया।
चंडीगढ़ में की गई मुलाकात दौरान जहां विधायक वडिंग ने कैप्टन से शहर बीच के विकास कार्यों बारे विचार विमर्श किया, वहीं शहर में अधूरे पडे विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी व शहर व गिद्दडबाहा हलके के गांवों के विकास के लिए ग्राटों की मांग भी की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जल्दी ही उक्त अधूरे रहते विकास कार्यों के लिए ग्रांटें जल्दी देने बारे कहा। राजा वड़िंग ने बताया कि मुख्यमंत्री से शहर के सीवरेज व्यवस्था बारे भी विशेष तौर पर चर्चा की गई जिस संबंधी जल्दी ही कोई अहम रणनीति बनाई जाएगी।