Edited By Vaneet,Updated: 11 May, 2018 10:57 PM
राजा वडि़ंग की आल इंडिया यूथ कांग्रेस प्रधान के पद से छुट्टी कर दी गई ...
जालंधर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केशव चंद यादव को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष और श्रीनिवास बी.वी. को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले यादव युवा कांग्रेस के महसचिव की भूमिका में थे। वह अमरिंदर सिंह राजा का स्थान लेंगे। गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी अमरिंदर सिंह राजा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती है।’’
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में महासचिव की भूमिका संभालने से पहले यादव प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव थे। भारतीय युवा कांग्रेस में महासचिव रहते हुए उन्होंने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ के प्रभारी की भूमिका निभाई। भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए श्रीनिवास का ताल्लुक कर्नाटक के शिमोगा जिले से है। वह युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका में थे।