Edited By Mohit,Updated: 07 Apr, 2019 06:14 PM
कांग्रेस हाईकमांड द्वारा मौजूदा सांसद मैंबर संतोख सिंह चौधरी को टिकट दिए जाने पर निराश चल रहे महिंदर सिंह के.पी. को मनाने के लिए आज कांग्रेसी विधायक राज कुमार वेरका उनके घर पहुंचे।
जालंधर (सोनू): कांग्रेस हाईकमांड द्वारा मौजूदा सांसद मैंबर संतोख सिंह चौधरी को टिकट दिए जाने पर निराश चल रहे महिंदर सिंह के.पी. को मनाने के लिए आज कांग्रेसी विधायक राज कुमार वेरका उनके घर पहुंचे।
बता दें कि इससे पहले के.पी. को मनाने के लिए हाल ही में डेरा बाबा नानक से विधायक और कैबीनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रगट सिंह के साथ उनके घर पहुंचे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमांड ने संतोख सिंह चौधरी को लोकसभा हलका जालंधर से उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस द्वारा संतोख सिंह चौधरी को टिकट देने पर महिंदर सिंह के.पी. निराश चल रहे हैं। के.पी. को मनाने के लिए संतोख सिंह चौधरी भी उनके घर पहुंचे थे लेकिन महिंदर सिंह के.पी. अपनी बातों पर डटे रहे।