पंजाब में बारिश से तापमान में गिरावट,कहीं खिले चेहरे तो कईयों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें

Edited By swetha,Updated: 27 Apr, 2020 09:51 AM

rains in punjab bring down temperatures

पंजाब में  बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट से मौसम काफी सुहावना बना हुआ।

जालंधरः पंजाब में  बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट से मौसम काफी सुहावना बना हुआ।  सोमवार सुबह जालंधर में आसमान में गरज के साथ बादल छाए और फिर सात बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ देर हुई तेज बारिश से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मंडियों में चल रहा खरीद का काम इस बारिश के कारण जरूर प्रभावित हो रहा है।


बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक का आंकड़ा छू चुका थी। वहीं सोमवार को बदले मौसम के मिजाज के बाद तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। यही स्थिति न्यूनतम तापमान की भी रही। पिछले सप्ताह 24 डिग्री तक रहा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

 अचानक से शुरू हुई बारिश ने भले ही मौसम सुहावना बना दिया हो, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। एक तरफ तैयार गेहूं की फसल की कटाई का काम चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मंडियों में किसान वर्ष भर की मेहनत से तैयार की हुई फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। इस बीच तेज रफ्तार बारिश इस काम में परेशानी का सबब बन गई है। इस बारे में कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि तेज बारिश होने से जहां खेतों में तैयार फसल का दाना खराब हो सकता है। वहीं कटाई के बाद गेहूं में नमी की मात्रा कहीं अधिक बढ़ जाती है। जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से मौसम साफ रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!