Edited By Vaneet,Updated: 01 Jun, 2018 05:26 PM
पिछले कुछ दिनों से दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के प्रकोप से लोगों का घरों में दुबके रहना मजबूर हो गया था।...
जालंधर: पिछले कुछ दिनों से दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के प्रकोप से लोगों का घरों में दुबके रहना मजबूर हो गया था।
जिसके चलते आज भी सुबह एवं दोपहर 2 बजे तक गर्मी का प्रकोप चरम सीमा पर होने के पश्चात बाद दोपहर अचानक मौसम में अपनी करवट बदल ली और देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने के साथ-साथ बरसात भी शुरु हो गई। जिसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत पाई और घरों से बाहर निकलकर बरसात का आनंद लिया।