Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2019 12:33 PM
अमृतसर पुलिस ने रेलवे में काम करते एक कर्मचारी को बी.एस.एफ. की गुप्त सूचनाएं पाक को भेजने के आरोप में हिरासत में लिया है।
अमृतसरः अमृतसर पुलिस ने रेलवे में काम करते एक कर्मचारी को बी.एस.एफ. की गुप्त सूचनाएं पाक को भेजने के आरोप में हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार अटारी रेलवे स्टेशन पर तैनात रामकेशवर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह बी.एस. एफ. की गुप्त बैठकों की जानकारियां पाकिस्तान को देता था। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।