राहुल आखिरकार क्यों बदलना चाहते हैं पंजाब प्रधान

Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2018 10:32 PM

rahul want to change punjab president sunil jakhar

कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने राज्य कांग्रेस प्रधान बदलने का पक्के तौर पर मन बना लिया है। यह फैसला एक ही दिन में नहीं बल्कि कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं।

जालंधर (वेब डेस्क): कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने राज्य कांग्रेस प्रधान बदलने का पक्के तौर पर मन बना लिया है। यह फैसला एक ही दिन में नहीं बल्कि कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं। 

रिस्क नहीं लेना चाहते राहुल
PunjabKesari

पहला कारण यह है कि लोक सभा चुनाव के दौरान पार्टी किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। राहुल चाहते हैं कि जाखड़ जैसा बढ़िया व्यक्ति लोकसभा चुनाव भी जीते और पार्टी की केंद्रीय टीम में अपनी सेवांएं दें। जिस कारण उनसे किसी समय अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया जा सकता है।

राज्य के नेताओं की नाराजगी
PunjabKesari

दूसरा कारण प्रताप सिंह बाजवा हैं। बाजवा राज्य कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आए दिन अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। बाजवा के साथ-साथ उनके साथी भी इसी रास्ते की तरफ निकल रहे हैं। राहुल गांधी राज्य कांग्रेस में किसी भी तरह की बगावत नहीं चाहते। इस कारण भी वह प्रधान बदलना चाहते हैं।

2004 का इतिहास दोहराना नहीं चाहती कांग्रेस
PunjabKesari

2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में अबकी तरह ही कांग्रेस समर्थक लहर थी। राज्य के मुख्यमंत्री उस समय भी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ही थे। इन सबके बावजूद उस समय पर कांग्रेस सिर्फ जालंधर व पटियाला की लोकसभा सीटें ही जीत सकी थी। राहुल नहीं चाहते कि इस बार भी यह इतिहास दोहराया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!