MP में राहुल की रैली में गूंजेगा अमरेन्द्र सरकार के किसान ऋण माफी का मुद्दा

Edited By swetha,Updated: 29 May, 2018 05:47 PM

rahul rally on madhya pardesh

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 6 जून को मध्य प्रदेश में मंदसौर में किसानों की पुलिस फायरिंग में हुई मौत की पहली बरसी के अवसर पर किसानों से संबंधित पार्टी के एजैंडे को सामने लाएंगे।  कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को रैली में आपसी...

जालन्धर (धवन): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 6 जून को मध्य प्रदेश में मंदसौर में किसानों की पुलिस फायरिंग में हुई मौत की पहली बरसी के अवसर पर किसानों से संबंधित पार्टी के एजैंडे को सामने लाएंगे।  कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को रैली में आपसी एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए कहा है। राहुल इसी दिन कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू करने जा रहे हैं। मंदसौर में 6 जून को भारी संख्या में किसानों की एकत्रता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भारी सुरक्षा प्रबंध भी किए हैं। मंदसौर में पुलिस फायरिंग की पहली बरसी ने राज्य की भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है। 

मध्य प्रदेश में किसानों के सामने एक नया संकट भी पैदा हो गया है। आलू के दाम 5 रुपए प्रति किलो से नीचे चले गए हैं। इसी तरह से अदरक की भी बेकद्री हो रही है। उसके दाम भी औंधे मुंह गिर गए हैं जिससे राज्य सरकार की चिंताएं और बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने किसानों का मामला उठाना शुरू कर दिया है। गुजरात में भी कांग्रेस ने इसी तरह से किसानों के मुद्दे उठा कर उन्हें एकजुट कर दिया था जिस कारण देहाती क्षेत्रों में कांग्रेस को गुजरात में भारी जनसमर्थन मिला था। राहुल अब मध्य प्रदेश में ‘युवा रोजगार किसान अधिकार’ नामक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसी तरह से मध्य प्रदेश में कपास की फसल को लेकर भी किसानों के सामने संकट देखा जा रहा है। 

राहुल द्वारा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके कर्जे माफ करने का भी वायदा किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि मध्य प्रदेश में किसान बुरी तरह से ऋणों के जंजाल में फंसे हुए हैं परन्तु राज्य के शिवराज सिंह चौहान सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। किसानों को अत्यंत निम्र कीमतों पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट और बढ़ गया है। 

राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश में किसान ऋण माफी का मामला उठाते हुए पंजाब का भी उदाहरण दिया जाएगा जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छोटे किसानों के 2-2 लाख रुपए के ऋणों को माफ किया है। राहुल केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर यह सियासी प्रहार भी करेंगे कि केंद्र में मोदी सरकार के सामने वह किसान ऋण माफी का मामला उठा चुके हैं परन्तु उन्होंने भी इस संबंध में कोई राहत नहीं दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!