पंजाब में मोदी-शाह को जवाब देंगे राहुल व प्रियंका गांधी

Edited By Vaneet,Updated: 04 May, 2019 10:26 PM

rahul and priyanka gandhi will answer modi shah in punjab

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को जवाब देने के ...

जालंधर(धवन): पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मोदी व शाह को जवाब देने के लिए पंजाब में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। पंजाब कांग्रेस राहुल व प्रियंका के चुनावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह स्वयं इन दोनों दिग्गज नेताओं के कार्यक्रमों को बनाने में लगे हुए हैं। 

कांग्रेसी हलकों ने बताया कि संभवत: राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को 2-2 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए ले जाया जा सकता है। कांग्रेस अभी यह आकलन करने में जुटी है कि किन उम्मीदवारों को किस तरह से दिग्गज कांग्रेस नेताओं की जरूरत है। राज्य की जिन सीटों पर कड़े मुकाबले बताए जा रहे हैं, उन सीटों पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को बनाया जा सकता है। 

इस बीच गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेसियों की ओर से प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए भेजने की मांग तेजी से उठ रही है। इस सीट पर पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का मुकाबला भाजपा के फिल्म स्टार सन्नी देओल के साथ है। कांग्रेस यह देख रही है कि प्रियंका गांधी का महिलाओं पर किन लोकसभा सीटों पर अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। प्रियंका गांधी का युवा पीढ़ी पर भी काफी प्रभाव देखने को मिला है। 

पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल व प्रियंका दोनों ही पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज स्टार प्रचारकों में से एक है। लाल सिंह ने दावा किया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपने मिशन 13 में सफल होंगे। राहुल व प्रियंका के कार्यक्रम संभवत: तीसरे सप्ताह में रखे जाएंगे। इनके अलावा पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की गिनती लगभग 40 है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। 

डा. मनमोहन सिंह को संभवत: अमृतसर लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा सकता है। यू.पी.ए. की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है। इनके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, आशा कुमारी आदि भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पार्टी यह देख रही है कि इन नेताओं का प्रभाव किन-किन लोकसभा सीटों पर अधिक रह सकता है तथा जरूरत अनुसार केन्द्रीय नेताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!