DJ की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, इस हालत में मिले ग्राहक व लड़कियां

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2021 09:57 AM

racket disclose in bathinda

थाना लम्बी की पुलिस ने सीमावर्ती मंडी किलियांवाली में चल रहे आधुनिक सुविधाओं वाले देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए इसके

लम्बी(जुनेजा): थाना लम्बी की पुलिस ने सीमावर्ती मंडी किलियांवाली में चल रहे आधुनिक सुविधाओं वाले देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए इसके संचालकों और ग्राहकों सहित 9 व्यक्तियों व 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पैलेस के साथ डी.जे. की आड़ में एक दुकान के पीछे बनाए कमरों में देह व्यापार का धंधा चलता है। इस पर जिला पुलिस के इंस्पैक्टर परमजीत सिंह एस.एच.ओ. सदर मलोट, एस.एच.ओ. लम्बी चंद्र शेखर और चौकी किलियांवाली के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित उक्त ठिकाने से 3 संचालकों, 6 ग्राहकों और 3 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संचालक केशव कुमार पुत्र दविंदर कुमार वासी संगरिया, नवप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी भखरपुरा डेरा बस्सी और निक्का सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी बठिंडा  के रूप में हुई है। इस मामले में मुख्यारोपी सुरिन्द्र कुमार वासी बठिंडा पुलिस के काबू नहीं आया। पुलिस ने मौके से 72 बोतल बीयर, 2 कारें और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि हिरासत में ली गई 3 लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन उन्हें अदालत में पेश किया गया है। पुलिस उन्हें इस मामले में गवाह के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!