Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2020 05:39 PM
फतेह सिंह कालोनी के एक घर में चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का भांडा फोड़ कर पुलिस ने अड्डे की संचालिका व उसके पति सहित 12 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया।
अमृतसर(संजीव): फतेह सिंह कालोनी के एक घर में चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का भांडा फोड़ कर पुलिस ने अड्डे की संचालिका व उसके पति सहित 12 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया।
काजल (काल्पनिक नाम) अपने पति के साथ मिलकर घर में हर उम्र की लड़कियां बुलाकर उनसे जिस्म-फिरोशी का धंधा करवा रही थी, सभी आरोपियों के विरुद्ध इम्मोरल ट्रैफ्गिंक एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। ए.सी.पी. सैंट्रल में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि थाना गेट हकीमा के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह को सूचना मिली थी कि काजल अपने घर में जिस्म-फिरोशी का धंधा कर रही है जहां आने वाले लड़कों को हर उम्र की लड़कियां परोसी जाती है, जिस पर आज घेराबंदी कर अड्डे को बेनकाब किया गया।
उन्होंने बताया कि काजल अपने पति विकास कुमार के साथ मिलकर धंधा चलाती थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह शहर के अमीर जादों को लड़कियां भी सप्लाई कर रही थी। पुलिस इनसे जुड़े हर उस व्यक्ति की पहचान कर रही है जो इस अड्डे पर आया जाया करते थे।