Edited By Anjna,Updated: 19 Feb, 2019 11:10 AM
जंडियाला के बलदेव राज की विदेश में गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
नवांशहरः जंडियाला के बलदेव राज की विदेश में गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना इटली के तौरीनो शहर में घटी जहां देर रात घर जा रहे बलदेव राज की कार को रोककर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस पर अंधाधुन्ध गोलियां चलाईं गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
2 गुटों की आपसी लड़ाई का शिकार हुआ बलदेव राज
बलदेव राज रोजी-रोटी कमाने के लिए 2008 में इटली गया था। सूत्रों की मानें तो बलदेव राज वहां दो गुटों की आपसी लड़ाई का शिकार हुआ था। बलदेव की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पीड़ित परिवार ने बलदेव की लाश जल्दी भारत लाए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि रोजी रोटी की तलाश में विदेश गए भारतीय आए दिन ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं जो बेहद चिंता की विषय है।