Edited By Vaneet,Updated: 26 Apr, 2018 06:36 PM
पंजाबियों को अपनी गायकी के साथ विरसे से जोडऩे वाले वारिस भाई को गहरा सदमा पहुंचा है। बीमारी के चलते आज उनके पिता दिलबाग सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए।...
जालंधर: पंजाबियों को अपनी गायकी के साथ विरसे से जोडऩे वाले वारिस भाई को गहरा सदमा पहुंचा है। बीमारी के चलते आज उनके पिता दिलबाग सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए।
दिलबाग सिंह अपने पुश्तैनी गांव हल्लूवाल, होशियारपुर में रहते थे। उनकी मौत से न सिर्फ मनमोहन वारिस, कमल हीर और संगतार को सदमा लगा है, बल्कि उनके चाहने वाले भी इस खबर से दुखी हैं। दिलबाग सिंह का अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी गांव हल्लूवाल में शुक्रवार बाद दोपहर 3 बजे किया जाएगा।