पंजाबी गायक मनिंदर मंगा का निधन, फैंस में शोक की लहर
Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2019 03:52 PM
पंजाबी गायक मनिंदर मंगा का आज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में निधन हो गया। मंगा काफी दिनों से बीमार थे और उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था...
मोगाः पंजाबी गायक मनिंदर मंगा का आज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में निधन हो गया। मंगा काफी दिनों से बीमार थे और उनका पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। उनके निधन से उनके फैंस में शोक की लहर है। मंगा ने पंजाबी म्यूजिक इंड्रस्टी को कई हिट गीत दिए हैं। उनका आज गांव खिजराबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगा अपने पीछे 2 बेटियों को छोड़ गए हैं।