पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी! ऑडियो मैसेज में खौफनाक चेतावनी

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2026 01:51 PM

punjabi singer kamal grewal receives threat call

'इक तेरी दीवानगी नी, मैनूं दूजा शौक सरदारी दा...' जैसे चर्चित गीतों से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां मिलने का...

लुधियाना (राज): 'इक तेरी दीवानगी नी, मैनूं दूजा शौक सरदारी दा...' जैसे चर्चित गीतों से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर गायक के लाइव अखाड़े बंद करवाने और उन्हें जान से खत्म करने की सीधी चेतावनी दी गई है। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत गायक ने परिवार की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित कॉलर गिल्ली राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने की धाराओं में आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

गायक कमल ग्रेवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सराभा नगर में एक म्यूजिक कंपनी है, जहां उनके 2 कर्मचारी मोबाइल नंबरों के जरिए उनके लाइव म्यूजिकल कार्यक्रमों और शोज की बुकिंग का काम संभालते हैं। कमल ग्रेवाल के अनुसार, 20 अक्टूबर को वह पटियाला में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में अपनी लाइव प्रस्तुति दे रहे थे। इसी व्यस्तता के दौरान उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से लगातार कई मिस्ड कॉल और वॉयस मैसेज आए। कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते वह उस समय कॉल नहीं उठा सके और न ही मैसेज सुन पाए। 

अगले दिन जब उन्होंने वॉयस मैसेज सुने, तो उनके होश उड़ गए। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह का गुर्गा गिल्ली राणा बताते हुए सीधे तौर पर ₹5 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। गायक ने बताया कि इसके बाद 1 नवंबर को जब वह सराभा नगर स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे, तो उसी विदेशी नंबर से दोबारा कॉल आई और दबाव बनाया जाने लगा। लगातार मिल रहे वॉयस नोट्स और कॉल्स से आहत होकर गायक ने अंततः पुलिस अधिकारियों से मिलकर औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई।

ऑडियो मैसेज में खौफनाक चेतावनी: 'तू स्टेज की टिकट काटेगा, मैं तेरी ऊपर की टिकट काटूंगा'

विदेशी नंबर से भेजे गए मुख्य वॉयस मैसेज में कॉलर ने बेहद आक्रामक और धमकाने वाले लहजे में कहा: "क्या हाल है तेरा? गिल्ली राणा बोल रहा हूं, रोहित गोदारा ग्रुप से। 5 करोड़ रुपए के लिए तुझे फोन किया है। भाई, अगर तूने सुन लिया है तो तुरंत बैक कॉल कर। जो ये अखाड़े लगा रहा है, सब कुछ बंद कर दूंगा। स्टेज पर ही रख दूंगा। तू किस चक्कर में है? एक बार मेरे बारे में पता कर ले। बताइए, तेरा क्या विचार है? ...जल्दी, सब कुछ खत्म कर दूंगा। गाने-वाने सब किताबों में ही रह जाएंगे। न नाम रहेगा, न कुछ और रहेगा। सब मिट्टी कर दूंगा। बताइए, कल तक का टाइम है। पीछा नहीं छोड़ता। ...सीधा ऊपर की टिकट कटाऊंगा। तू स्टेज की टिकट काटेगा, मैं तेरी ऊपर की टिकट काटूंगा।" इसके अलावा उक्त विदेशी नंबर से दो अन्य छोटे वॉयस नोट्स भी भेजे गए हैं, जिनमें बार-बार रंगदारी की रकम के लिए संपर्क करने का दबाव बनाया गया है।

BNS 308(4) के तहत मामला दर्ज, विदेशी आईपी और वर्चुअल नंबर की जांच शुरू

मामले की जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जगराज कौर ने बताया कि गायक कमल ग्रेवाल की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-5 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) (रंगदारी व धमकी देना) के तहत आरोपी गिल्ली राणा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। सब-इंस्पेक्टर जगराज कौर ने स्पष्ट किया कि पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट और तकनीकी विंग विदेशी नंबर के रूट, वीपीएन और कॉलर के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है। प्राथमिक तौर पर यह इंटरनेट कॉलिंग या वर्चुअल नंबर का मामला लग रहा है। पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि गायक और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!