सरकार की सख्ती पर भड़के किसान, जैजी बी और दिलजीत ने 'वाहेगुरु' के आगे की अरदास

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2020 11:20 AM

punjabi singer diljit dosanjh back farmer protest

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ ''दिल्ली चलो'' मार्च के तहत किसानों का आंदोलन जारी है।

जालंधर: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच दिल्ली सरकार ने किसानों को बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jazzy B (@jazzyb)

 

इसी बीच किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की सख़्ती पर पंजाबी गायक जैजी बी ने भी अपनी प्रतीक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझी करते हुए किसानों की मदद के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की। जैजी बी ने किसानों के समर्थन में तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें एक तरफ़ किसान और दूसरी तरफ़ पुलिस दिखाई दे रही है। तस्वीर सांझा करते हुए उन्होंने लिखा,-"वाहेगुरु जी कृपा करो पंजाब के अंनदाता' पर.. सब दिल्ली पहुंचो जी"। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इस पर काफ़ी कमैंट भी आ रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

वही दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर प्रोटैस्ट की तस्वीर सांझी करते हुए लिखा -'बाबा भला करें, सब कुछ ठीक हो जाएं।'दिलजीत दोसांझ द्वारा सांझी की गई तस्वीर में साफ़ दिखाई दे रहा है, जोकि किस तरह आक्रोश में किसान दिल्ली में अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!