Edited By Updated: 31 Dec, 2016 09:17 PM
पंजाब के प्रसिद्ध गायक राज बराड़ का शनिवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में निधन हो गया। बताया जा रहा है
चंडीगढ़/मोगा (पवन ग्रोवर): पंजाब के प्रसिद्ध गायक राज बराड़ का शनिवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि राज बराड़ की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 44 वर्ष के थे। राज बराड़ पंजाब के जिला मोगा के गांव मल्लके का रहने वाला था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बराड़ के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
कुछ दिन पहले खत्म की थी शूटिंग
राज बराड़ ने कुछ दिन पहले ही एक फिल्म की शूटिंग समाप्त की थी। 3 जनवरी को राज बराड़ का जन्म दिन था, लेकिन अब नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को उनके पैतृक गांव में गम का माहौल है।