पंजाबी लड़की के हुसन के दीवाने हुए कैनेडा वाले,तस्वीरें देखें अौर जानें क्या है खास

Edited By Updated: 20 Mar, 2017 04:16 PM

punjabi  first to be on cover of canadian beauty magazine

पंजाबी मूल की कैनेडियन लड़की बाली कौर बासी केनेडा की खूबसूरती से सम्बन्धित मैगजीन ''गलो'' के कवर पेज पर दिखाई देगी।

होशियारपुर/टोरंटोः पंजाबी मूल की कैनेडियन लड़की बाली कौर बासी केनेडा की खूबसूरती से सम्बन्धित मैगजीन 'गलो' के कवर पेज पर दिखाई देगी। बाली पहली एेसी लड़की बन गई है जिसका फोटो फैशन मैगजीन पर छपा है।

कुछ महीने पहले ही मॉडलिंग की शुरुआत करने वाली बासी कैनेडा में खूबसूरती की अलग परिभाषा बन कर उभरी है। फैशन की दुनिया में इतने थोड़े समय में उस ने अलग स्थान हासिल कर लिया है। अप्रैल माह में छपने वाले  अंक में बासी का चेहरा कवर पेज की शोभा बढ़ाएगा जिससे हर पंजाबी को फक्र होगा। इसके अलावा वह जोइ फ्रेश, सियरस जैसे ब्रांड और टोरांटो टूरिज्म मैगजीन में भी दिखाई दे चुकी है। वह मानवीय अधिकारों के लिए भी काम करती है।
 
बासी  पंजाब के होशियारपुर में स्थित गांव कलेवाल से संबंध रखती है। उसके माता -पिता कलेवाल गांव के रहने वाले हैं, जबकि बासी का जन्म कैनेडा में ही हुअा। अपनी सफलता पर बासी ने कहा कि यह मैगजीन अलग -अलग क्षेत्रों की महिलाअों की सफलता की कहानियां छापती है। उसने कहा कि फैशन की दुनिया में आने के लिए उस ने अपने माता -पिता को काफई समझाया। उसका मानना है कि उस की सफलता बाकी लड़कियों के लिए भी  फैशन संसार के दरवाजे खोल देगी। बासी की इस सफलता के बाद सोशल मीडिया साईट पर उसके लिए बधाई संदेशों ता तांता लग गया है। टोरंटो आधारित लेखिका और कवयित्री रूपी कौर ने कहा कि यह खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि यह पूरी पंजाबी कौम के लिए सम्मान की बात है कि कैनेडा में पंजाबी लड़कियां अलग स्थान हासिल कर रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!