Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 07 Jan, 2019 08:32 PM

punjab wrap up

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जहां दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सुखपाल खैहरा ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया।

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जहां दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सुखपाल खैहरा ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

कैप्टन का मोदी पर फिर हमला, कहा-'किसान कर्ज माफी पर PM का बयान गलत'
PunjabKesari
पंजाब के मुख्यमंत्र्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि कैप्टन ने राहुल गांधी से आगामी लोकसभा चुनावों के अलावा पंजाब से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद कैप्टन ने एक बार फिर पी.एम. मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे है। 

सुखपाल खैहरा ने किया 'पंजाबी एकता पार्टी' का ऐलान
आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सुखपाल खैहरा ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। खैहरा ने पार्टी का नाम पंजाबी एकता पार्टी रखा है।

भारत-पाक सीमा से 25 करोड़ की हैरोइन बरामद
PunjabKesari
भारत-पाक सीमा से हैरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. तथा काऊंटर इंटैलीजैंस टीम में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारत-पाक सीमा से 5 किलो हैरोइन बरामद की। 

गुरु को नहीं वोटरों को खुश करने में लगे SGPC सदस्यःफूलका
सीनियर एडवोकेट एच.एस. फूलका ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह एस.जी.पी.सी. को राजनीतिक दखल अंदाजी से मुक्त करवाएंगे।

सज्जन कुमार को कैद UPA सरकार की अपील पर हुई : तृप्त बाजवा
PunjabKesari
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सज्जन कुमार को नवम्बर, 1984 में दिल्ली में हुए सिख हत्याकांड केस में हुई उम्रकैद का सेहरा अपने सिर बांधने को कोरा झूठ, सच्चाई से कोसों दूर और गुमराहपूर्ण करार दिया है। 

खैहरा पर केजरीवाल का हमला, कहा-'लालचियों की जरूरत नहीं!'(Watch Video)
आम आदमी पार्टी(आप) के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 'आप' के बागी नेता सुखपाल खैहरा की सियासी जंग अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। 

जाली नोटों का धंधा होगा खत्म, सिक्यारिटी इंक से छपेगी करंसी
PunjabKesari
नकली करंसी को रोकने के लिए नोटों पर इस्तेमाल होने वाली सिक्योरिटी इंक की तकनीक भारत ने तैयार कर ली है। आने वाले समय में करंसी की छपाई में इस इंक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे नकली करंसी का कारोबार कम होने की संभावना है। यह जानकारी आईआईटी धनबाद से जालंधर में आयोजित इंडियन सांइस कांग्रेस में पहुंचे डॉ. विनीत कुमार राय ने लेजर सपोर्ट मैकेनिज्म पर अपने व्याख्यान में दी।

श्री नयना देवी के दरबार नमस्तक हुए पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Watch Video)
बिलासपुर जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आरती की व विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली।

थमने का नाम नहीं ले रही 'AAP' की मुसीबतें, अब यह विधायक दे सकता है इस्तीफा
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी (आप) के लिए नया साल 2019 मुसीबतें लेकर आया है। पार्टी को नए साल पर एक बाद एक झटके लग रहे हैं। एच.एस. फुलका, सुखपाल खैहरा द्वारा पार्टी को अलविदा कहने के बाद जैतो से पार्टी के विधायक मास्टर बलदेव सिंह भी सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं।

Made in India:1 मिनट में 8 सौ फायर करती है ये कार्बाइन गन
PunjabKesari
भारत को पिछले कई दशकों से थल सेना के हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। उच्च तकनीक के हथियार भारत को दूसरे देशों से खरीदने पड़ते हैं। आपको बताने जा रहे हैं कि अब हमारा देश भी हथियार बनाने में पीछे नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!